23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर पहुंचेंगे चारों एस्ट्रोनॉट, 15 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे समुद्र में लैंड करेंगे

फ्लोरिडा। शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट आज 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना होंगे। सभी एस्ट्रोनॉट स्पेसक्राफ्ट में बैठ गए हैं और हैच बंद हो गया है। करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका स्पेसक्राफ्ट 15 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे समुद्र में उतरेगा। इसे स्प्लैशडाउन कहते हैं। इसके बाद क्रू 2 से 3 हफ्ते तक ऑब्जर्वेशन में रहेगा।

स्पेसक्राफ्ट 263 किलो से ज्यादा कार्गो के साथ वापस आएगा। इसमें नासा का हार्डवेयर और 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा शामिल होगा। यह अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चारों एस्ट्रोनॉट 26 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे एस्ट्रोनॉट रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। ये मिशन तकनीकी खराबी और मौसमी दिक्कतों के कारण 6 बार टाला गया था।

Share This Article
Leave a comment