गूगल ने भारत के AI इकोसिस्टम में बढ़ाया निवेश- अश्विनी वैष्णव

- Advertisement -
Punjab Government

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

 

 

जनवरी 21, नई दिल्ली:- स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सम्मेलन चल रहा है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने

X

पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारत सेमीकंडक्टर डिज़ाइन, निर्माण, पैकेजिंग, सामग्री, गैसों और उपकरणों को कवर करते हुए एक संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है। जिसे लेकर वैश्विक उद्योग भारत को एक तेजी से विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भागीदार के रूप में देख रहा है। वहीं गूगल भारत के एआई इकोसिस्टम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है, जिसमें विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर का एआई डेटा सेंटर और भारतीय स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी शामिल है।

Share This Article
Leave a comment