आप-शिअद समर्थकों की झड़प के बाद FIR : सुखबीर बादल के पूर्व OSD समेत 4 पर शिकंजा

फरीदकोट-  श्री मुक्तसर साहिब के थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पूर्व ओएसडी गुरविंदर सिंह वनवाला समेत शिअद के चार नेताओं समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला नगर कौंसिल चुनाव के मतदान वाले दिन 26 मई को आप व शिअद समर्थकों के बीच झगड़े में सप्ताह बाद दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गिद्दड़बाहा के आप विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के पीएसओ की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उधर शिअद के पूर्व विधायक व जिला प्रधान कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने इस कार्रवाई को सरकार की धक्केशाही करार दिया है।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन आप कार्यकर्ताओं ने शिअद के कार्यकताओं से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में शिअद की तरफ से भी दी गई है लेकिन सरकार के इशारे पर उनके नेताओं पर केस दर्ज किया गया है।

3 गाड़ियों में आए लोगों ने वर्करों के साथ बहस की

इन गाड़ियों में शिअद नेता व पूर्व ओएसडी गुरविंदर सिंह वनवाला, चरणजीत सिंह भूंदड़, अनमोल बराड़ संगूधौन और सुखजीत सिंह पूर्व सरपंच मौजूद थे। इनके साथ 20/25 अज्ञात लोग शामिल थे। उक्त लोगों ने मेरे और विधायक के सुरक्षाकर्मी एएसआइ कुलदीप सिंह से मारपीट की।

मेरी वर्दी की जेब पकड़कर खींचा, धक्कामुक्की की

आरोपितों ने मेरी वर्दी की जेब पकड़कर खींचा, धक्का-मुक्की की और वर्दी फाड़ दी। उनकी नेम प्लेट भी तोड़ दी गई। घटना के बाद विधायक डिंपी अपनी सिक्योरिटी के साथ मौके से चले गए। शिकायत पर पुलिस ने गुरविंदर सिंह वनवाला, चरणजीत सिंह भूंदड़, अनमोल बराड़ संगूधौन, सुखजीत सिंह और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 221 और 190 के तहत केस दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a comment