दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का हल्लाबोल: हजारों समर्थक सड़कों पर, शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।

अभिजीत शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया।

इसी किताब को लेकर वे प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह विरोध NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की  तस्वीरें…

प्रदर्शनकारी मैं हूं कॉकरोच वाले पोस्टर लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
प्रदर्शनकारी मैं हूं कॉकरोच वाले पोस्टर लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
प्रदर्शनकारी कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए।
प्रदर्शनकारी कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए।
स्टूडेंट ने नीट पेपर लीक और सरकारी एग्जाम में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया।
स्टूडेंट ने नीट पेपर लीक और सरकारी एग्जाम में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ लिखा- बेटा, तुमसे न हो पाएगा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ लिखा- बेटा, तुमसे न हो पाएगा।
Share This Article
Leave a comment