जालंधर में गोलीकांड पर बड़ा विवाद: SHO बोले- क्रॉस फायर, परिवार ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, परिजन उसे संभालते हुए।
जालंधर-जालंधर में अटेंप्ट टू मर्डर केस का आरोपी देर रात गोली लगने से मारा गया। मेहतपुर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, भीड़ की तरफ से गोली चलाई गई, जिसके जवाब में पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह उस समय बाथरूम में था। पुलिस ने पीछे से गोलियां चलाईं। दो गोलियां उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर निवासी लवप्रीत उर्फ लवी के रूप में हुई है।गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, परिजन उसे संभालते हुए। - Dainik Bhaskar

 

गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, भीड़ जमा हुई।
गोली लगने के बाद मौके पर पड़ा युवक, भीड़ जमा हुई।

भीड़ ने हाथापाई की, गोली चलने की आवाज आई

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी, उसके परिजनों और आसपास के लोगों की पुलिस के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद हुई फायरिंग में लवप्रीत की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर पड़ा गोली का खोल, पुलिस ने दावा किया है कि भीड़ में से किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की।
मौके पर पड़ा गोली का खोल, पुलिस ने दावा किया है कि भीड़ में से किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की।

घटना का वीडियो भी आया सामने

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। युवक उस समय बाथरूम में था। जब वह बाहर आया, तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने उसके पीछे से गोली चला दी। वहीं, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment