नकोदर में रेत माफिया बेलगाम: नियम ताक पर, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

ट्रैक्टर-ट्रॉली से किया जा रहा अवैध खनन।

नकोदर- जालंधर जिले के नकोदर में बिलगा के पास बुर्ज धगारा गांव में इन दिनों रेत का अवैध खनन जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत ढोने वाले कई टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, तलवन और नूरमहल क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों से रेत सड़कों पर गिरती रहती है। तेज गति से गुजरने वाले इन वाहनों के कारण रेत हवा में उड़ती है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल और रेत के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

बिना नंबर प्लेट के निकलता ओवरलोड टिपर।
बिना नंबर प्लेट के निकलता ओवरलोड टिपर।

बिना नंबर प्लेट के दौर रहे ओवरलोड वाहन

ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह।
ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह।

ट्रैफिक इंचार्ज ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इस संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज हरदीप सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बिना नंबर प्लेट वाले और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment