AAP का मोहाली में बड़ा दांव: सरबजीत समाना बने मेयर, कांग्रेस ने किया बहिष्कार

सरबजीत समाना, जिन्हें मोहाली का नया मेयर बनाया गया।

मोहाली। मोहाली नगर निगम को मंगलवार को नया मेयर मिल गया। विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को नगर निगम का नया मेयर चुना गया। मेयर चुने जाने के बाद पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं दीं।

मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म रहा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए बॉयकॉट कर दिया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के पार्षद ने भी सदन से वॉकआउट कर दिया।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर निगम भवन में सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष प्रबंध किए गए थे। सदन में प्रवेश से पहले सभी पार्षदों के मोबाइल फोन बाहर जमा करवाए गए। एंट्री दर्ज होने के बाद ही पार्षदों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। सरबजीत सिंह समाना के मेयर बनने के साथ ही मोहाली नगर निगम में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। अब शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर नई मेयर टीम की कार्यशैली पर सभी की नजरें रहेंगी।

Share This Article
Leave a comment