मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कभी बड़े पदों पर पहुंचने की कल्पना नहीं की थी, उन्हें आज जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जो ‘आप’ की सोच का परिणाम है। उन्होंने विनैपाल कौर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोगा शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है। उन्होंने नव-निर्वाचित मेयर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी नागरिक का काम नहीं रुकेगा। उन्होंने मोगा को एक सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगी जिम्मेदारी
नव-नियुक्त मेयर विनैपाल कौर ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
