पटियाला: केंद्रीय जेल में कैदी पर हुए हमले के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच जारी**

पटियाला:** पटियाला की केंद्रीय सुधार जेल (Central Jail) में कैदियों के बीच हुए हमले के मामले में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार उर्फ स्मार्टी (निवासी: लकड़ मंडी, न्यू मालवा कॉलोनी, पटियाला) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि 11 तारीख को जेल प्रशासन से हमले की सूचना प्राप्त होते ही थाना त्रिपड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR नंबर 190 दर्ज की और जांच शुरू कर दी। इस हिंसक हमले में दो कैदी घायल हुए थे, जिनमें से गंभीर रूप से घायल अजय कुमार उर्फ स्मार्टी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और हमले में शामिल अन्य आरोपी बंदियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment