आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया
पुलिस ने मानवदीप सिंह के कब्जे से हल्के पीच रंग की 20 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 95 दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दहेज मांगने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज
एक अन्य घटना में, बिलगा पुलिस ने पत्नी से मारपीट और दहेज मांगने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता के बयान पर की गई है। पट्टी बग्गा, बिलगा निवासी कमलजीत कौर ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए बयान में आरोप लगाया कि उनके पति हरप्रीत सिंह और बेटे यादविंदर सिंह ने उनसे दहेज की मांग की और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही
पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 125 दर्ज किया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 498-ए (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

