मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले क्रिकेट जगत से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

पहले हरभजन सिंह AAP में रहे
मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे क्रिकेटर है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनमें हरभजन सिंह भी शामिल थे।
गेंदबाजी के साथ छक्कों के लिए भी थे मशहूर
मनप्रीत गोनी सिर्फ गेंदबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते रहे हैं। आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट की बड़ी खोज बताया था। गोनी ने उस सीजन में 16 मैचों में 17 विकेट लिए और इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।
निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वह लंबे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर थे और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम छह अर्धशतक हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने 2019 में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के लिए खेला, जहां युवराज सिंह कप्तान थे। एक मुकाबले में गोनी ने सिर्फ 12 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेली थी।
