AAP सरपंच की सरेआम हत्या से सनसनी: बस स्टैंड पर बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां, ₹50 लाख फिरौती भी मांगी थी

- Advertisement -
Punjab Government
तरनतारन– तरनतारन में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह पट्‌टी हलके के तूत बस स्टैंड पर मौजूद थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सरपंच अपनी इनोवा गाड़ी में सवार थे। उनके साथ मौजूद उनके ड्राइवर को भी गोली के छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज चल रहा है। उसने बताया है कि बाइक पर दो लोग आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां सरपंच को लगीं।  मौके पर मौजूद लोगों ने फटाफट सरपंच को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी का कहना है कि उसने 50 लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही है। इसे लेकर कई बार धमकी मिल चुकी थी। पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
सरपंच को अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत बताया गया। - Dainik Bhaskarसरपंच को अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत बताया गया।

अस्पताल में भर्ती सरपंच को घेरकर खड़े परिजन।
अस्पताल में भर्ती सरपंच को घेरकर खड़े परिजन।

आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे सरपंच

तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के DSP रवि शेर सिंह ने बताया है कि तूत गांव के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन को गोलियां मारी गई हैं। उनके साथ मौजूद उनके साथी ड्राइवर चमकौर सिंह को भी गोलियों के छर्रे लगे, जिससे वह भी घायल हुआ है।

चमकौर सिंह ने पुलिस को बताया है कि सरपंच अश्वनी कुमार अपनी इनोवा कार (PB08CU-5445) में सवार होकर एक किराना दुकान स्टोर से निकल कर अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। उनकी आढ़त की दुकान दाना मंडी तूत में है। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 लोग आए। उन्होंने फायरिंग कर दी।

सरपंच को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग।
सरपंच को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग।

चेहरा छिपाकर आए थे हमलावर

घायल चमकौर सिंह का कहना है कि हमलावर अपना चेहरा ढंक कर आए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसे गाड़ी के शीशे टूट गए और सरपंच को 3 गोलियां लगीं। जबकि, हमलावर वहां से बाइक लेकर भाग गए।

चमकौर ने बताया कि सरपंच के साथ वह भी मौजूद थे, इसलिए उसे गोलियों के छर्रे लगे। इससे वह खुद भी लहूलुहान हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी और अपनी गाड़ी से सरपंच और चमकौर को अस्पताल पहुंचाया।

हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग की, जिससे 4 गोलियां सरपंच की गाड़ी पर लगीं।
हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग की, जिससे 4 गोलियां सरपंच की गाड़ी पर लगीं।

पत्नी बोली- कोई गैंग धमकियां दे रहा था

वहीं, सरपंच की पत्नी परवीन कुमारी ने बताया कि उनके परिवार को कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि सरपंच से 50 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही
थी। परवीन कुमारी ने बताया कि ये धमकियां कोई गैंग दे रहा था। इस बारे में उन्होंने पति अश्वनी कुमार से पूछा भी था, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, सरपंच अश्वनी कुमार को धमकी देने वालों की जानकारी थी।

सरपंच के साथ चमकौर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सरपंच के साथ चमकौर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सरपंच के दिल में गोली लगी

DSP के मुताबिक, सरपंच के दो गोलियां इधर-उधर लगीं, लेकिन एक गोली सीधी दिल पर आकर लगी, जिससे सरपंच की मौत हो गई। गोलियां लगने से खून काफी बह गया था। उन्होंने बताया कि अश्वनी कुमार आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता थे।  DSP ने कहा कि चमकौर सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment