बटाला में पादरी की बेरहमी से हत्या: कटर से गला काटा, दिनदहाड़े घर में घुसे 2 हमलावर

पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी।- फाइल फोटो
- Advertisement -
Punjab Government
गुरदासपुर– बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या कर दी गई। 2 हमलावर उनके घर में घुसे और लोहा काटने वाले कटर से उनका गला काट दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। भागते आरोपियों का CCTV सामने आया। एक आरोपी की बाजू नहीं है। वारदात गांधी कैंप में गुरुवार सुबह 9:30 बजे हुई।

बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे। परिवार के मुताबिक वह घर में अकेले रहते थे। आज सुबह 2 लोग उनके घर में घुस गए और बलविंदर पर हमला कर दिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक आरोपी का हाथ नहीं है।

बटाला में पादरी की हत्या के बाद भागते आरोपी।
बटाला में पादरी की हत्या के बाद भागते आरोपी।

भतीजा बोला-किसी से दुश्मनी नहीं थी

मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि बलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना सिविल लाइन के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि बलविंदर पाल की मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर भागता दिखा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सफेद शर्ट पहने एक युवक पैदल जा रहा है। उसके पीछे शॉर्ट्स पहने एक युवक भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यही आरोपी है। फुटेज में आरोपी बाद में बाइक पर सवार होता भी दिखाई देता है। आरोपी का एक हाथ भी नहीं है।

बटाला में पादरी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
बटाला में पादरी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

एक पर केस दर्ज, पोस्टमॉर्टम करवाया

शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। परिवार के बयान पर गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment