पंजाब पुलिस की ड्रग तस्करी पर बड़ी स्ट्राइक: भारत-पाक सीमा के पास से 36 किलोग्राम हेरोइन बरामद, एक नाबालिग समेत 4 धरे गए

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब में नशे के अवैध कारोबार और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलोग्राम हेरोइन की एक भारी खेप बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे एक मुख्य हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे लोपोके क्षेत्र में हेरोइन की खेप रिसीव करते थे और फिर उसे आगे अन्य तस्करों व स्थानीय नेटवर्क में सप्लाई करने का काम करते थे।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि सीमा पार से होने वाली सप्लाय चेन और स्थानीय स्तर पर जुड़े सभी ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ को पूरी तरह ट्रैक कर ध्वस्त किया जा सके। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को पूरी तरह सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाने के लिए संगठित अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment