पटाखे की चिंगारी ने मचाई तबाही: जालंधर में गोदाम धू-धूकर जला, कई मकान खाली कराए

- Advertisement -
जालंधर– जालंधर की घास मंडी में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पटाखे की चिंगारी से एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के मकानों तक लपटें पहुंचने लगीं। घटना के डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस पर लोगों में गुस्सा देखने को मिला। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

आग इतनी फैल चुकी थी कि एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटाखा चलने के कारण उड़ी चिंगारी से प्लास्टिक और अन्य सामान से भरे एक प्लॉट में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते चारों तरफ धुएं का गुबार और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

जालंधर में गोदाम में लगी आग के बाद जलता सामान।  - Dainik Bhaskarजालंधर में गोदाम में लगी आग के बाद जलता सामान।

फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। हालांकि, डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की इस बड़ी लापरवाही और देरी के कारण आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने बाल्टियां लाकर बुझाई

लोग खुद ही बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे साथ लगते रिहायशी मकानों तक पहुंचने लगीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास के मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

Share This Article
Leave a comment