पंजाब में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में किया ध्वजारोहण”

स्वतंत्रता दिवस

पंजाब ब्यूरो:- देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में मोगा में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ध्वजारोहण किया, जहां जिला के डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी., और स्थानीय विधायक भी उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों ने पी.टी. शो प्रस्तुत किया, जिसे देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और डिप्टी कमिश्नर मोगा को सम्मानित किया गया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

उधर, गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया और वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस के समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए गए, जहां लोगों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर इस पर्व को और भी यादगार बना दिया।

Share This Article
Leave a comment