जालंधर । नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गायक दीप सहदेव का नया भजन जैकारे गूंजदे मां बगुलामुखी धाम के प्रमुख सेवादार नवजीत भारद्वाज द्वारा रलीज़ किया गया। इस मौके नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इस भजन को स्वर्गीय इतिहास केसरी महंत वेद पराशर द्वारा लिखा गया है और इस भजन का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जस्सी निहालुवाल ने दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गायक दीप सहदेव ने बताया कि यह भजन उनके उस्ताद स्वर्गीय इतिहास केसरी महंत वेद पराशर ने लिखा था जिसे वह बहुत जगह प्रस्तुत कर चुके हैं भजन में मां भगवती की सुंदर महिमा को गुरु जी ने बहुत ही सुंदर शब्दों में ब्यान किया है। 
नवरात्रों के पावन अवसर पर धार्मिक गायक दीप सहदेव का नया भजन ‘जैकारे गूंजदे’ रिलीज
Leave a comment
Leave a comment
