BREAKING: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला, गोलियों से भूना

आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को गोली मारी गई है। - फाइल फोटो

जालंधर- जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment