पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन; जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल**

शबद, जालंधर , 30 मई:** पंजाब में पड़ रही भीषण और भयानक गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। सरकार द्वारा इस संबंध में एक बकायदा पत्र (आधिकारिक नोटिफिकेशन) भी जारी किया जा चुका है। इस जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और प्राइवेट स्कूलों में आगामी 1 जून से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस आदेश को तुरंत प्रभाव से राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को इस झुलसा देने वाली तेज धूप और भीषण लू (Heatwave) के प्रकोप से सुरक्षित बचाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment