जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा: लैंडस्लाइड से रास्ते बंद, राहत-बचाव में जुटे सुरक्षाबल; राजस्थान-MP में आंधी-बारिश का कहर, 5 की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को दो जगह बादल फटे है। पहला बादल सरथल के गहन इलाके में और दूसरा माछीपाल क्षेत्र में फटा है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गईं है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस, रेड क्रॉस, राजस्व विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। एमपी के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की जान चली गई।

बादल फटने के बाद की तस्वीरें

बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।
बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।
सड़कों से होकर पानी के साथ मलवा बह रहा है।
सड़कों से होकर पानी के साथ मलवा बह रहा है।
पहाड़ों से पानी बहकर नीचले इलाकों में जा रहा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
पहाड़ों से पानी बहकर नीचले इलाकों में जा रहा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।बादल फटने से फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।
बादल फटने से फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।
Share This Article
Leave a comment