फिरोजपुर में CM मान, लुधियाना में चीमा, जालंधर में मोहिंदर भगत फहराएंगे तिरंगा : सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी

लुधियाना पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समागम फिरोजपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं, पंजाब के औद्योगिक हब लुधियाना (PAU ग्राउंड) में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी जिलों के लिए मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों की ड्यूटी लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष:

फिरोजपुर (राज्य स्तरीय समारोह): भगवंत मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)

रूपनगर: कुलतार सिंह संधवां (स्पीकर, पंजाब विधानसभा)

तरनतारन: जय कृष्ण रौड़ी (डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री:

लुधियाना: हरपाल सिंह चीमा (वित्त एवं आबकारी मंत्री)

अमृतसर: अमन अरोड़ा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री)

गुरदासपुर: डॉ. बलजीत कौर (सामाजिक न्याय एवं महिला बाल विकास मंत्री)

मालेरकोटला: डॉ. बलबीर सिंह (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री)

फाजिल्का: लाल चंद (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री)

शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर): हरजोत सिंह बैंस (शिक्षा एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री)

एस.ए.एस. नगर (मोहाली): हरभजन सिंह (लोक निर्माण मंत्री)

पटियाला: गुरमीत सिंह खुड्डियां (कृषि एवं पशुपालन मंत्री)

होशियारपुर: डॉ. रवजोत सिंह (संसदीय कार्य एवं स्थानीय सरकार मंत्री)

बरनाला: बरिंदर कुमार गोयल (खनन एवं जल संसाधन मंत्री)

बठिंडा: हरदीप सिंह मुंडियां (राजस्व एवं आवास निर्माण मंत्री)

संगरूर: तरुनप्रीत सिंह सोंद (पर्यटन एवं श्रम मंत्री)

जालंधर: मोहिंदर भगत (रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री)

अन्य जिलों के लिए निर्देश

सरकार की तरफ से जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं, वहां के स्थानीय समागमों में डिवीजनल कमिश्नर या संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment