फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी जल चुकी थी। सड़क के किनारे सूखे पत्तों के आग पकड़ने से कुछ देर के लिए लपटें उठीं और सर्विस लेन का करतारपुर की तरफ जाने वाला ट्रेफिक रुक गया। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइनें लग गईं।
पुलिस ने बताया कि ये झोपड़ी किसी राजू नामक व्यक्ति की थी। वह 15 दिन पहले ही इस जगह को छोड़कर गया था। झोपड़ी में कुछ पुराने कपड़े थे जो जल गए हैं। झोपड़ी के आस पास सूखे पत्ते थे जिससे आग तेजी से फैल रही थी लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय से इसे बुझा दिया। 

पुलिस बोली-आग के कारणों का नहीं चल पाया पता
पुलिस थाना डिविजन 1 से पहुंचे चरनजीत सिंह ने बताया कि उनको किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना दी थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास के लोगों ने बताया कि इस झोपड़ी में राजू नाम का प्रवासी रहता था जो इसे छोड़कर 15 दिन पहले ही गया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी हो जिससे सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली।
