दिलजीत दोसांझ के घर को समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे: रात में मुंह बांधकर पहुंचे 4-5 लोग, पड़ोसी की दीवार भी खराब की

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। हालांकि, बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं बल्कि उनके पड़ोसी का है। घटना से नाराज पड़ोसी ने कहा कि बिना किसी वजह के उसकी दीवार खराब कर दी गई।

मुख्तियार ने बताया कि मैं सुबह करीब पांच-छह बजे कहीं न कहीं का चक्कर लगाता हूं और गाड़ी लाकर खड़ी कर देता हूं। आज मेरी गाड़ी पेट्रोल पंप पर लगी हुई थी। वहीं बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे चार-पांच आदमी दीवार पर कुछ लिख रहे थे।

दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था

मुख्तियार ने कहा कि स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई। मेरी नींद खुली तो मैंने उन्हें डांटा। उन्होंने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ  था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।

जालंधर में दीवार पर लिखे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे। - Dainik Bhaskarजालंधर में दीवार पर लिखे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे।

मुख्तियार का घर जहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।
मुख्तियार का घर जहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।
मामले की जानकारी देते हुए मुख्तियार।
मामले की जानकारी देते हुए मुख्तियार।

मेरा पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया

उन्होंने कहा कि मैं दिहाड़ी करने वाला आदमी हूं। ये लोग मेरी दीवार खराब करके चले गए हैं। इस वजह से मेरा पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि दिलजीत का घर अगली ओर रोड पर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस आई थी और पूछताछ करके चली गई।

पुलिस बोली- सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं

मामले में पुलिस का कहना है कि यह घर मुख्तियार का है। सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। इसके बारे में अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। कैमरों की जांच करके फिर पूरा पता लगेगा।

Share This Article
Leave a comment