राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा: बोले- शायद पायलट को लगा मुझे हटाना चाहिए, अब कुछ दिन छुट्टी चाहिए

प्रधानगी छीने जाने के बाद राजा वड़िंग से मीडिया ने वजह पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ दिए।
- Advertisement -
Punjab Government

लुधियाना-  पंजाब में चुनाव से करीब 3 महीने पहले कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राहुल से 10 जनपथ में उनके घर पर मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्‌ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है।

राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। वड़िंग ने ये भी कहा कि मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्‌टी लेनी चाहिए।

वहीं राजा वड़िंग ने प्रभारी सचिन पायलट को लेकर सवाल उठाए। वड़िंग ने कहा कि मुझे पक्का नहीं लेकिन सचिन पायलट को लगा होगा कि मुझे हटाना चाहिए। वड़िंग ने ये भी कहा कि वे सिर्फ एक बार सचिन पायलट को मिले, जो सिर्फ दिल्ली में जन्मदिन की बधाई के लिए थी। इसके बाद चंडीगढ़ धरने में 2 घंटे के लिए साथ रहे।

राहुल से मुलाकात के बाद वड़िंग की अहम बातें

  • मैंने साढ़े 4 साल का अनुभव शेयर किया: अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा- मैंने औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान पंजाब के हालातों के बारे में चर्चा हुई। हमें क्या करना चाहिए, इस पर भी बात हुई। मैंने उन्हें अपने बतौर प्रदेश अध्यक्ष साढ़े 4 साल का अनुभव शेयर किया।
  • चुनौती और स्ट्रेंथ के बारे में जानकारी दी: वड़िंग ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि कहां हमारी चुनौती है, किस प्रकार से हमें उनसे लड़ना होगा और कहां पर हमारी स्ट्रेंथ है, ये चर्चा की। चोटी पर पहुंचना प्राप्ति होती है लेकिन कोई भी चोटी पर टिका नहीं रह सकता। हर आदमी को कभी न कभी एक्स होना है। मैंने उनका धन्यवाद किया कि आपने मेरे जैसे कार्यकर्ता को साढ़े 4 साल मुश्किल परिस्थितियों में अध्यक्ष बनाए रखा।
  • जहां जरूरत होगी, मैं खड़ा रहूंगा: वड़िंग ने कहा- मैंने राहुल गांधी को कहा कि आगे जो भी आप ठीक समझेंगे, जहां मेरी जरूरत होगी, मैं आपके पास खड़ा रहूंगा। इस्तीफा दिया या लिया के सवाल पर राजा वड़िंग ने कहा कि किसी ने मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा। मैंने खुद इस्तीफा दिया। कांग्रेस पार्टी में सिर्फ चिट्‌ठी निकलती है, जिसमें प्रधान बने रहने के लिए थैंक्स किया जाता है।

वड़िंग ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर खुद को पूर्व प्रधान लिख दिया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है। वहीं नए प्रधान की दौड़ में संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी रेस में है। इसके अलावा विधायक परगट सिंह, सुख सरकारिया और सांसद गुरजीत औजला के नाम पर भी चर्चा हुई है। वड़िंग और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद नए प्रधान का भी ऐलान हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment