पंजाब चुनाव से पहले अमृतपाल को कोर्ट से राहत: वीडियो कॉल की मिली इजाजत, डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं खडूर साहिब सांसद

सांसद अमृतपाल सिंह। -फाइल फोटो
- Advertisement -
Punjab Government
अमृतसर– पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति मिल गई है। अमृतसर की जिला कोर्ट ने उन्हें 10 मिनट तक दादी से बातचीत करने की इजाजत दी है।

अमृतपाल सिंह के वकीलों ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने यह आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अमृतपाल सिंह 7 अक्टूबर से अगले 5 दिनों के भीतर एक बार अपनी दादी से वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे।

अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अप्रैल 2026 में NSA की अवधि खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें अजनाला थाना हिंसा के आपराधिक मामले में जेल में ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Share This Article
Leave a comment