साईं दास स्कूल ग्राउंड में 22 से 28 नवंबर तक सजेगा दरबार
यह धार्मिक आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविख्यात कथा वाचिका साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी विशेष रूप से पधारकर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, उच्च संस्कारों और जीवन मूल्यों पर विचार प्रकट कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी।
संस्कार, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का माध्यम: स्वामी सज्जनानन्द
डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात के दौरान स्वामी सज्जनानन्द जी ने कहा कि श्री राम कथामृत केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने समस्त जालंधर निवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस पावन समागम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की कथा का आनंद लें।
आयोजन और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान स्वामी सज्जनानन्द जी ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया को कथा आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर समागम को सुचारू और सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व नागरिक व्यवस्थाओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

