गुरसेवक सिंह का शव संदिग्ध हालात में मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में किशोर की मौत गला घोंटने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

पुलिस ने शुरू की फुटेज की जांच
घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 2 युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया है और इसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दोनों युवक घटना में शामिल हैं।

मौके पर पहुंचे डीएसपी जंडियाला बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र करीब 15 साल है और वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल उसके शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होंगे।
शव को बाबा बकाला अस्पताल भेज दिया
पुलिस ने शव को बाबा बकाला अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
