हफ्ते के अंदर ये दूसरी थ्रेट है। इससे पहले जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम रखने होने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला था। बता दें कि 51वां शक्ति पीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तलाब मंदिर में बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी
खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन की ओर से भेजे गए इस धमकी भरे ई-मेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही 5-6 जून को अंबाला और दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है।
ई-मेल में 6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब पर हुए सैन्य हमले का बदला लेने का उल्लेख करते हुए अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसर मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

एसीपी बोले- सभी जगहों की चेकिंग कर रहे हैं
वहीं मामले में एसीपी राकेश शर्मा ने कहा कि ये रूटीन की चेकिंग है। हम सभी की सेफ्टी रोजाना चेक करते हैं। यह उसी ड्यूटी का हिस्सा है। थ्रेट ईमेल पर कहा कि अभी चके कर रहे हैं।
