पठानकोट में ED की बड़ी कार्रवाई: तीन बड़े क्रशर कारोबारियों के 5 से अधिक ठिकानों पर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी**

जालंधर/पठानकोट:** प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह-तड़के पठानकोट में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके के तीन बड़े क्रशर कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर औचक छापेमारी की। ईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए सैली रोड स्थित शाह कॉलोनी में एक बड़े क्रशर कारोबारी के घर, उसके दफ्तर और गांव दियाल में रावी नदी के किनारे स्थित क्रशरों पर रेड की। इसके अलावा, सैली रोड पर ही एक अन्य प्रसिद्ध क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक और कारोबारी के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान लगातार जारी है।

इस बड़ी छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों द्वारा फिलहाल दफ्तरी रिकॉर्ड और व्यापार से संबंधित लेन-देन के तमाम दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके के क्रशर कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Leave a comment