चंडीगढ़– पंजाब में रविवार सुबह घनी धुंध रही। इस वजह से बठिंडा के मौड़ मंडी में PRTC बस गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार करीब 35 सवारियां घायल हो गईं। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। यह बस बठिंडा से मानसा जा रही थी। इसके बाद रोड पर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक ठीक कराया। हालांकि इस दौरान सिलेंडर फटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं जालंधर में धुंध की वजह से एक कार गड्ढे में गिर गई। यह हादसा बाबू जगजीवन राम रोड पर हुआ। धुंध के कारण वह गड्ढा नहीं दिखा। कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें एक साल की बच्ची भी बैठी थी। चश्मदीदों के मुताबिक यहां 8 महीने से काम चल रहा था लेकिन न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही धुंध से बचाव के लिए कोई रिफलेक्टर लगाए गए हैं।

जालंधर में गड्ढे में गिरी कार और हादसे के बारे में जानकारी देते चश्मदीद।
