ऑनलाइन प्यार का दर्दनाक अंजाम: युवती बोली– चूड़ियां पहनाईं, साथ रहे, फिर घर से निकाला

जालंधर – पंजाब में पटियाला की युवती को सोशल मीडिया पर प्यार करने महंगा पड़ गया। युवती ने जालंधर के गढ़ा इलाके के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि जब उसने युवक से शादी की बात कही तो उसने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिना शादी किए उसे चूड़ियां पहनाईं। युवक नशा करता है।

इंसाफ की मांग को लेकर युवती सोमवार को शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान नरेंद्र थापर के साथ जालंधर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दिया भरोसा: युवती ने बताया कि उसकी पिछले साल मार्च में बलजीत नाम के युवक से इंटरनेट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों परिवारों की मुलाकात भी हुई। इस बीच युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया।
  • युवक अपने घर ले गया, परिजनों से मिलाया: युवती ने बताया कि कुछ समय बाद युवक उसे किसी दरबार में माथा टेकने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां से लौटने के बाद युवक उसे अपने घर ले आया। युवक के परिजनों ने उसे दो दिन तक घर में रहने को कहा और परिवार से बात कर शादी करने की बात कही।
  • बिना शादी किए पहनाई चूड़ियां, परिवार नाराज: युवती ने बताया कि युवक ने बिना शादी किए उसे अपने घर में रखा। उसे चूड़ियां पहना दीं। दोनों की फोटो खींचकर उसके परिवार को भेज दीं। उसके परिवार से कहा कि दोनों की शादी हो चुकी है। इस पर परिवार ने नाराजगी जताई और बातचीत बंद कर दी।
  • नशे में मारपीट की, घर से निकाला: युवती ने बताया कि उसे पता चला कि युवक नशा करता है। इस बीच वह नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने लगा। 30 नवंबर को युवक ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
  • पुलिस को शिकायत दी, राजीनामा किया: युवती ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि उसने थाना-7 की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद युवक के परिजन राजीनामा कर उसे दोबारा घर ले गए। कुछ समय तक सब ठीक रहा। लेकिन 16 जनवरी को युवक ने फिर से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
Share This Article
Leave a comment