जालंधर की गदाईपुर नहर में गंदा पानी छोड़ने का आरोप, पार्षद ने दोषियों पर जांच की उठाई मांग

गंदा पानी डालने की फोटो।
- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर – जालंधर की कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी डालकर उसे दूषित करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद आशू शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार नहर में गंदा पानी डाल रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

निगम कमिश्नर से जांच कराने का आग्रह

उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और जालंधर के मेयर से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने का आग्रह किया है। पार्षद ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पार्षद आशू शर्मा ने यह भी कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नहरों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

Share This Article
Leave a comment