लुधियाना के KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, स्कूल ने बच्चों को की छुट्टी, जांच करने पहुंचा बम स्क्वॉड

केवीएम स्कूल के गेट बंद करते सुरक्षा कर्मी।
लुधियाना लुधियाना में सोमवार आज रेलवे स्टेशन नजदीक बने केवीएम सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के जरिए आई। थ्रेट आने के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल पंकज को सूचना दी। जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट किया। मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। फिलहाल अभी कुछ भी आपतीजनक स्कूल से नहीं मिला है।

धमकी मिलने के बाद स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों ने सर्च की।

स्कूल में चैकिंग करता बम निरोधक दस्ता।
स्कूल में चैकिंग करता बम निरोधक दस्ता।

स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल को एक ईमेल आया था। ईमेल कहा से आया है यह पता नहीं है। ईमेल में बम थ्रेट ऐसा कुछ लगा है। पुलिस को सूचना दी है अब पुलिस जांच कर रही है।

स्कूल प्रिंसिपल पंकज जोशी जानकारी देते हुए।
स्कूल प्रिंसिपल पंकज जोशी जानकारी देते हुए।

स्कूल की सिर्फ एक ब्रांच को ही थ्रेट आई है। ईमेल में कुछ क्लियर नहीं है कि किस एजेंसी ने थ्रेट की है। मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि कई अन्य स्कूलों को भी थ्रेट मिली है लेकिन ईमेल में किसी स्कूल का क्लियर नाम नहीं लिखा है। स्कूल में बच्चों को घर भेज दिया था और अब स्टाफ भी घर जा रहा है।

इमरजेंसी में आया स्कूल प्रशासन का फोन, बोले-बच्चों को ले जाओ

अभिवावक राजन ने कहा कि हमें स्कूल से इमरजेंसी में फोन आया है और कहा गया कि स्कूल से बच्चों को ले जाए। वैसे बच्चों को स्कूल से छुट्टी 1.40 पर होती है लेकिन आज जल्दी छुट्टी कर दी गई। हमें कुछ नहीं बताया। हमें पहले लगा शायद बच्चे के चोट लगी है लेकिन स्कूल आने पर पता चला कि पूरे स्कूल को ही छुट्टी कर दी गई है।

हमें खुद नहीं पता कि क्या चक्कर है जल्दबाजी में हम बच्चों को लेने पहुंचे। उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूल के क्लास रुम, शौचायल, क्लर्कों के दफ्तरों को चैक किया।

Share This Article
Leave a comment