फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है। इधर, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। इससे पहले कल (12 जुलाई को) SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।

स्कूल ने पेरेंट्स को भेजा मैसेज
शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर उन्हें ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके तय स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा। कृपया अपने बच्चे को लेने के लिए समय पर पहुंचें।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

जानिए धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा…
मोदी बम धमाके @17 जुलाई
आज स्कूल निशाने पर हैं।
पंजाब बनेगा खालिस्तान “सतलुज” बनेगा खालिस्तान
हम अपने सिख भाई दिलजीत दोसांझ के साथ हमेशा खड़े हैं। “शहीद खालड़ा जिंदाबाद”
मोदी बम धमाके
मोहाली स्कूल – दोपहर 1:11 बजे
मोहाली मेयर कार्यालय – दोपहर 3:11 बजे
17 जुलाई जालंधर–चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर IED विस्फोट होंगे।
रवनीत बिट्टू, जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है। “बिट्टू, अब समय आ गया है कि तू अपने दादा बेअंत सिंह से जाकर मिले।” बिट्टू के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।
हम खालिस्तान समर्थक बच्चों के खिलाफ नहीं हैं। अब जालंधर और चंडीगढ़ में किसानों, सिखों, शहीद खालड़ा, “सतलुज” और शहीद निज्जर का दुश्मन मोदी आएगा।
कोई भी हिंदू परिवार कथित तौर पर मोदी की रैलियों में न जाए, नहीं तो बम धमाकों में मारे जाओगे।
दिलजीत दोसांझ हमारे भाई हैं, हम हमेशा उनके साथ हैं।
खालिस्तान नेशनल आर्मी
इंजीनियर गुरनाख सिंह
रुकन शाहवाला
डॉ. गुरनिरवैर सिंह
खान राजादा
धमकी भरी ईमेल की कॉपी सामने आई…

फरवरी में दो बार मिली थी स्कूलों को धमकी
- 11 फरवरी 2026: मोहाली के 16 निजी स्कूलों के अलावा जीरकपुर और खरड़ के एक-एक स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल खाली कराए गए, लेकिन पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
- 17 फरवरी 2026: पहली घटना के छह दिन बाद शिवालिक पब्लिक स्कूल (फेज-6), ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल (फेज-2) और द मिलेनियम स्कूल (फेज-5) को फिर धमकी भरे ईमेल मिले। उस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था।
