
जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है।
जालंधर से आई टीम, भारी सुरक्षा बल तैनात
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम जालंधर से आई है। इस टीम में 20 के करीब अधिकारी हैं। जिनकी ओर से तारागढ़ के पूर्व सरपंच एवं प्रापर्टी डीलर के घर पर रेड की गई। इसके अलावा, जिले के एक बड़े क्रशर कारोबारी के सैली रोड के पार्क एवेन्यू होटल के पास स्थित दफ्तर और सीमावर्ती गांव दतियाल स्थित क्रशर पर रेड चल रही है।
मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा
वहीं, सैली रोड पैट्रोल पंप के पास वाली गली में रहते एक क्रशर कारोबारी के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। फिलहाल किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया और मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है। खबर लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
