चंडीगढ़– हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। चंडीगढ़ में पीएम ने 4700 करोड़ रुपए के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इसके बाद वह जालंधर जाएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी यहीं से करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे।
चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी एक ही स्टेज पर दिखे। वहीं, उद्घाटन के नींव पत्थर पर AAP के सांसद का भी नाम लिखा दिखा। पीएम के आते ही राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।

पीएम के चंडीगढ़ आते ही उनका स्वागत करते पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया। स्टेज पर साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री को तस्वीर भेंट करते गवर्नर गुलाब चंद कटारिया।

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड के शिलान्यास पत्थर पर श्री आनंदपुर साहिब से AAP सांसद मालविदंर कंग का नाम भी लिखा दिखा।

PEC के रिसर्च स्कॉलर हास्टल के पत्थर पर भी मनीष तिवारी का नाम अंकित है।

प्रधानमंत्रा मोदी ने रिमोट दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों का फायदा भी होता है। चिकित्सा क्षेत्र में तो चंडीगढ़ दूसरे राज्यों के लिए मिसाल है। जब मैं चंडीगढ़ में रहता था तो पीजीआई जाना रहता था।
