जालंधर, 24 अप्रैल — पंजाब सरकार की ‘War Against Drugs’ मुहिम के तहत जिला प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली ‘वॉकाथॉन 1.0’ का पोस्टर आज डिप्टी कमिश्नर Varjit Walia ने जारी किया। यह वॉकाथॉन DAV College Jalandhar के सहयोग से सुबह 6 बजे स्थानीय Guru Gobind Singh Stadium से शुरू होकर Shivani Park में संपन्न होगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई इस जंग को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से इस अभियान में शामिल होकर नशे के खिलाफ मजबूत संदेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन के जरिए जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम Navdeep Singh, प्रिंसिपल Dr. Anoop Kumar सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समापन समारोह में नशा विरोधी शपथ, प्रेरणादायक संबोधन और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
