RSS नेता के पोते की गोली मारकर हत्या : सिर पर मारी गोली, सीसीटीवी में भागते दिखे बदमाश

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक मेन बाजार में अपनी दुकान पर जा रहा था। पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
गोली लगने के बाद नवीन को घायल हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाते लोग। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - Dainik Bhaskar

गोली लगने के बाद नवीन को घायल हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाते लोग। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिरोजपुर बाजार में गोलियां चलाने के बाद भागते आरोपी।
फिरोजपुर बाजार में गोलियां चलाने के बाद भागते आरोपी।

गोली लगते ही गिर गया युवक

फिरोजपुर के मेन बाजार शनिवार को बदमाशों ने RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की को गोली मार दी। नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नवीन अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी 2 अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाजार में फायरिंग से दुकानदार

दहशत में बाजार में हुई अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई। दुकानदार तुरंत शटर गिराकर मौके से पहुंच गए। गोलीबारी वाला एरिया काफी भीड़-भाड़ वाला है। यहां हमेशा चहल-पहल रहती है। वारदात के बाद भाजपा नेताओं ने रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि बदमाशों में कानून का कोई डर नहीं  है। शहर में दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। कुछ कदम दूर ही पिछले हफ्ते भी ऐसी ही फायरिंग की घटना सामने आई थी।

फिरोजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए।
फिरोजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए।

पुलिस का दावा-CCTV से की जा रही आरोपियों की पहचान

गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस सिटी पुलिस ने घटना स्थल की दुकानों में लगे CCTV की फुटेज जुटाई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment