
गोली लगने के बाद नवीन को घायल हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाते लोग। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोली लगते ही गिर गया युवक
फिरोजपुर के मेन बाजार शनिवार को बदमाशों ने RSS के वरिष्ठ नेता दीना नाथ के पोते नवीन कुमार की को गोली मार दी। नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नवीन अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी 2 अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बाजार में फायरिंग से दुकानदार
दहशत में बाजार में हुई अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई। दुकानदार तुरंत शटर गिराकर मौके से पहुंच गए। गोलीबारी वाला एरिया काफी भीड़-भाड़ वाला है। यहां हमेशा चहल-पहल रहती है। वारदात के बाद भाजपा नेताओं ने रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि बदमाशों में कानून का कोई डर नहीं है। शहर में दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। कुछ कदम दूर ही पिछले हफ्ते भी ऐसी ही फायरिंग की घटना सामने आई थी।

पुलिस का दावा-CCTV से की जा रही आरोपियों की पहचान
गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस सिटी पुलिस ने घटना स्थल की दुकानों में लगे CCTV की फुटेज जुटाई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
