तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को आज से अगले तीन दिनों तक तीन अलग-अलग मामलों में जांच एजेंसियों के सामने पेश होना है। उन्हें विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर, शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार और कथित उकसाऊ टिप्पणी मामलों में क्रमशः CID और ED के समक्ष पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
जून 14, नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को आज से अगले तीन दिन तक लगातार जांच एजेन्सियों को सामने पेश होना है। अभिषेक बनर्जी को तीन अलग-अलग मामलों में जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होना है।
आज विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने भवानी भवन तलब किया है। इस मामले में उनसे दोपहर 12 बजे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद सोमवार को प्राथमिक शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
वहीं, मंगलवार को कथित उकसाऊ टिप्पणी मामले में अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर भवानी भवन में सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
