पंजाब में बेअदबी के आरोपी की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से अलग कर मचाई सनसनी; हाथ भी काटा; फतेहगढ़ साहिब में जेल से जमानत पर छूटा था

मृतक की बेटी ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उनका पालतू कुत्ता लगातार भौंक रहा था। इसी दौरान पिता कमरे से बाहर निकले थे।
फतेहगढ़ साहिब फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक वार करके उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

इसके अलावा एक हाथ भी काट दिया। इससे घर के अदंर खून फैल गया, इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था।

मेवा सिंह, जो बेअदबी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन अब उसकी हत्या कर दी गई। फाइल फोटो
मेवा सिंह, जो बेअदबी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन अब उसकी हत्या कर दी गई। फाइल फोटो

मृतक की बेटी ने ये बातें बताईं…

  • कुत्ता लगातार भौंक रहा, पिता कमरे से बाहर निकले: मृतक की बेटी ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उनका पालतू कुत्ता लगातार भौंक रहा था। इसी दौरान उनके पिता कमरे से बाहर निकले। आरोप है कि पहले से ही घर के अंदर घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिता के बाहर आते ही उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
  • पिता की चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े: बेटी ने कहा कि पिता की चीख-पुकार सुनकर वह और उनकी मां उन्हें बचाने के लिए बाहर निकलने लगीं। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए एक डंडा भी उठा लिया, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी तेजधार हथियार से हमला करने की कोशिश की। इससे घबराकर दोनों ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया।
  • हमलावरों ने पिता पर कई वार किए: बेटी के अनुसार, इसी दौरान हमलावरों ने उनके पिता पर बेरहमी से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर देखा कि उनके पिता खून से लथपथ पड़े थे।

जमानत पर जेल से बाहर आया था

जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी।

मिल में काम करता था मेवा सिंह

मेवा सिंह पहले गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था। हालांकि अब उसने सिलाई का काम बंद कर दिया था और एक मिल में काम करने लगा था और गांव में घर पर रह रहा था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

Share This Article
Leave a comment