जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

अखंड केसरी (सोनू छाबड़ा ):- जालंधर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। माननीय कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा ADCP-1 श्रीमती आकरशी जैन (IPS), ACP सेंट्रल राजेश ठाकुर (PPS) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना न्यू बारादरी पुलिस ने चोरी के मामलों को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को खुशप्रीत पाल उर्फ खेरी पुत्र सतनाम निवासी गांव सलेमपुर मुसलमान, जालंधर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एडवोकेट सुभाष शर्मा के पास लेखक (स्क्राइब) के तौर पर कार्य करता है और 7 अप्रैल को रोजाना की तरह अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB-08-DW-3265, स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की लेकर काम पर आया था। उसने अपनी बाइक एडवोकेट के चैंबर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना न्यू बारादरी में केस नंबर 69 दिनांक 08.04.2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव सरां तलवंडी, गुरुद्वारा बाबा मोहन दास के नजदीक, जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी थाना ब्यास, जिला अमृतसर ग्रामीण में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से जालंधर शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment