पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़ का कहर: 1 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रथयात्रा में भगदड़ पाहिंडी रस्म के दौरान हुई, जब भगवान के विग्रह रथ पर लाए जा रहे थे।
- Advertisement -
Punjab Government

ओडिशा- ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोगों को घायल होने की खबर है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे। यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।

पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं। यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।

पुरी रथयात्रा में भगदड़ की तस्वीरें…

रथयात्रा में भगदड़ पाहिंडी रस्म के दौरान हुई, जब भगवान के विग्रह रथ पर लाए जा रहे थे। - Dainik Bhaskar

 

Share This Article
Leave a comment