27वें कारगिल विजय दिवस पर देश के 527 वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन: पंजाब के 65 सपूतों के सर्वोच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व**

अखंड केसरी ब्यूरो :- आज 27वें कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 527 अमर शहीद जवानों को कोटि-कोटि नमन किया गया। इन वीर सपूतों ने भारत की अखंडता, संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए दुर्गम पहाड़ियों पर देश का तिरंगा फहराया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध की इस ऐतिहासिक गाथा में पंजाब का योगदान अविस्मरणीय रहा है, जहां के 65 जांबाज बेटों ने मातृभूमि की वेदी पर हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी इस अद्वितीय शहादत पर पूरे पंजाब ही नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र को गर्व है।

वास्तव में शहीद केवल किसी एक परिवार या क्षेत्र के नहीं होते, वे पूरे देश की सांझी धरोहर और राष्ट्रीय अमानत होते हैं। आज हम जिस स्वतंत्र और सुरक्षित माहौल में खुले आसमान के नीचे सांस ले रहे हैं, वह हमारे इन्हीं शूरवीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वस्व समर्पण का ही प्रतिफल है। देश की सीमा पर मुस्तैद रहकर अपनी जवानी कुर्बान करने वाले इन अमर शहीदों के बलिदान को सदैव दिल में संजोकर रखना और उनके दिखाए देशभक्ति के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share This Article
Leave a comment