शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी महामंत्रियों से बैठक कर दिल्ली के नए चेहरे के बारे में बातचीत की
थी। माना जाता है कि इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया गया था।
थी। माना जाता है कि इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया गया था।
माना यही जाता है कि भाजपा इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्वांचली समीकरण, पंजाब को ध्यान में रखते हुए पंजाबी-सिख सरदार का समीकरण, पश्चिमी यूपी-हरियाणा-राजस्थान को देखते हुए जाट जैसे समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी। एक बेहतर सामंजस्य के साथ वह इन सभी समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है।
होने लगी थी आलोचना
दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए पांच फरवरी को मतदान हुए थे और आठ फरवरी को चुनाव परिणाम आए थे, जिसमें भाजपा ने रिकॉर्ड 48 सीटों पर जीत हासिल कर अकेले दम पर सरकार बनाने लायक बहुमत प्राप्त कर लिया था। परिणाम आने के बाद भी आठ-नौ दिनों तक सरकार न बन पाने को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा की आलोचना भी की थी।


