हाथरस सत्संग हादसा : 121 पहुंची मृतकों की संख्या, नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ फरार

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों का अलीगढ़ और हाथरस के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को हुए इस हादसे के बाद से नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि नारायण साकार हरि हाथरस सीमा से बाहर है। वहीं, लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया गया है

Share This Article
Leave a comment