पंजाब में BMW कार पुर्जों के निर्माण के लिए मंडी गोबिंदगढ़ में प्लांट स्थापित होगा, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री भगवंत मान

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो:-आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रसिद्ध कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की और पंजाब में बीएमडब्ल्यू कार के पुर्जों के निर्माण में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में बीएमडब्ल्यू कार के पुर्जों का निर्माण करने के लिए एक प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस प्लांट का काम अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब की निवेश-हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निवेश न केवल आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद होगा बल्कि ‘रंगला पंजाब’ के मिशन को साकार करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा।

Share This Article
Leave a comment