कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा, जिन्होंने जीता Miss Universe India 2024 का खिताब?

Miss Universe India 2024
- Advertisement -
Punjab Government

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है। वह गुजरात की रहने वाली जानी-मानी मॉडल हैं। अब वह मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रितिनिधत्व करेंगी।

जयपुर/अखंड केसरी न्यूज नेटवर्क

22 सितंबर को राजस्थान के जयपुर में आयोजित शानदार समारोह मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया है। 19 साल की रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतकर देश में अपना नाम रोशन किया है। स्टेज पर रिया सिंघा को ये ताज 2015 की मिस यूनिवर्स इंडिया व मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया। आपको बता दें, इस खिताब के लिए भारत से 51 प्रतियोगियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, जिनको पछाड़ते हुए गुजरात की रहने वालीं 19 वर्षीय रिया सिंघा ने बाजी मारी और मिस यूनिवर्स का ताज पहना। अब रिया आगामी दिनों में वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। विजेता बनकर उभरीं रिया की ताजपोशी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दें, इस प्रतियोगिता के दौरान प्रांजल प्रिया पहली रनर-अप रहीं और छवि दूसरी रनर-अप थीं। सुश्मिता रॉय और रूपफुज़ानो विसो को तीसरे और चौथे रनर-अप का स्थान मिला। जीत हासिल करने के बाद रिया ने अपनी खुशी जताते हुए ANI से कहा, “आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता। मैं बहुत आभारी हूं… इस स्तर तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत काम और मेहनत की है जहां मैं खुद को इस ताज के योग्य समझती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत इंस्पायर रही हूं।”

कौन हैं रिया सिंघा?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज जीत चुकीं रिया सिंघा 19 साल की हैं और वह गुजरात की रहने वाली हैं। वह एक जानी-मानी मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। उनकी मां रीता सिंघा और पिता बृजेश सिंघा हैं, जो एक एंटरप्रेन्यूर और ईस्टोर फैक्ट्री के डायरेक्टर हैं। रिया ने सिर्फ 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और वह मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब वह मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत को रिप्रेंजेट करेंगी। उनके इंस्टाग्राम पर 47 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment