Haryana Assembly Results 2024 Live Updates: हरियाणा में ‘हैट्रिक’ की ओर बीजेपी, 48 सीटों पर आगे; कांग्रेस 36 सीट पर अटकी

 हरियाणा में बीजेपी ने सीएम नयाब सिंह सैनी की अगुआई में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए पूरा जोर लगाया है। वहीं, कांग्रेस, जो एक दशक से विपक्ष में है, सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।

विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 

हरियाणा:- कुल सीट: 90, बहुमत: 46 
पार्टी  आगे जीत  कुल
BJP 48 00 48
INC+ 36 00 36
INLD+ 01 00 01
Other 05 00 05

Haryana Election Results Today Live Updates: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों की तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। पोस्टल बैलेट के बाद EVM की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एक समय 65 सीटों पर लीड के साथ बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खुलते ही बीजेपी ने मजबूत वापसी की। भाजपा ने हैट्रिक की ओर बढ़ते हुए 48 सीटों पर लीड बना ली है। सोहना, जुलाना, लाडवा, रानियां और उचाना कलां जैसी प्रमुख सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

2024 का चुनाव परिणाम हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा असर डालेगा। सत्तारूढ़ बीजेपी के सामने सत्ता विरोधी लहर का असर दिखा है। जबकि कांग्रेस को 10 साल बाद वापसी की उम्मीद है। हरियाणा के क्षेत्रीय दल जैसे जेजेपी और आईएनएलडी जातिगत समीकरणों का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो पाए।

Updates: 

  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कुमारी सैलजा ने इलेक्शन कमीशन की साइट पर चुनाव नतीजे देरी से अपडेट करने को लेकर सवाल उठाए हैं।
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम को पार्टी के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर मंथन हो सकता है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा- रुझान कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी को कही बढ़त नहीं मिल रही है। कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। परिणामों का क्रेडिट पार्टी, राहुल गांधी, खड़गे जी और प्रदेश की जनता को जाता है। जनता की जीत होगी।
  • सोनीपत में 2 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के निखिल मदान 4400 वोटो से आगे। कांगेस दूसरे स्थान पर है।
  • बहादुरगढ़, बादली, टोहना और झज्जर में कांंग्रेस आगे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से और कांग्रेस के भूपिंदर हुड्डा आगे हैं।
  • अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे हैं। निर्दलीय चित्र सरवारा आगे चल रही हैं। इनेलो के अर्जुन चौटाला रानियां में 3300 वोट से आगे।
  • जींद सीट पर बीजेपी दूसरे राउंड में कांग्रेस से 914 मतों से आगे हो गई है। दूसरे राउंड में लीड बढ़ी है।
  • शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 53 सीटों पर बढ़त बनाई। जबकि बीजेपी 24 सीटों पर आगे है।
  • हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे।

हरियाणा में इन दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला 

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लाडवा सीट चुनाव लड़ रहे हैं। गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव मैदान में है। उचाना सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ है। हिसार में भाजपा की बागी पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही हैं। अंबाला सीट से हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चुनावी मैदान में है। चुनाव नतीजों में इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।
  • इनके अलावा कई बड़े नेताओं के करीबी भी चुनाव मैदान में हैं। पलवल में कांग्रेस के करण सिंह दलाल और भाजपा के रजत गौतम में टक्कर है। आदमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भाजपा उममीदवार भव्य बिश्नोई मैदान में हैं। कैथल में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव मैदान में हैं।

मतदान प्रतिशत पर एक नज़र

शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कुल मतदान में कमी का योगदान दिया, जहां चुनाव आयोग के अनुसार 67.9% मतदान दर्ज किया गया। 5 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस साल का मतदान 2019 विधानसभा चुनाव के 68.3% से थोड़ा कम रहा। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.93% था, जो महिलाओं के 66.73% मतदान प्रतिशत से अधिक रहा, जैसा कि चुनाव आयोग ने रिपोर्ट किया।

Share This Article
Leave a comment