किम जोंग-उन ने 30 अधिकारियों को मौत की सजा दी

अखंड केसरी ब्यूरो 4 सितंबर: – उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने 30 अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया है। यह सजा उन अधिकारियों की नाकामी के लिए दी गई, जो बाढ़ और भूस्खलन को रोकने में असफल रहे, जिसके कारण लगभग 1,000 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्राकृतिक आपदा उत्तर प्योंगान प्रांत के सीनुइजू और उइजू काउंटी में सबसे ज्यादा प्रभावित हुई, जिसमें 4,100 घर और 7,410 एकड़ कृषि भूमि पूरी तरह से तबाह हो गई। इस विनाशकारी स्थिति के बाद चीन, रूस और दक्षिण कोरिया से मदद के प्रस्ताव दिए गए थे, लेकिन किम ने इन सभी को ठुकरा दिया और देश के भीतर ही पुनर्वास प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। उत्तर कोरिया में हाल के वर्षों में सार्वजनिक फांसी की घटनाओं में तेजी आई है, खासकर COVID-19 महामारी के बाद से यह संख्या काफी बढ़ गई है।

Share This Article
Leave a comment